Sydney Cricket Ground: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 में वापसी की राह पर हैं। हालांकि वह शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सात अप्रैल को होने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि फिलहाल बुमराह एनसीए बेंगलुरू में आखिरी दौर का फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से क्लियरेंस मिलने के बाद ही वह एमआईटीम को ज्वाइन कर आईपीएल में खेल सकते हैं। बुमराह जनवरी से ही एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। उनके निचले पीठ के हिस्से में स्ट्रेस की तकलीफ थी।

Advertisement

बुमराह खुद भी अपनी चोट के प्रति बहुत सजग हैं और वह एक्शन में लौटने से पहले पूरी तरह से सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह फिट हों। भारत को आईपीएल के एक महीने बाद पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की नई शुरुआत भी होगी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि फिलहाल बुमराह एनसीए बेंगलुरू में आखिरी दौर का फिटनेस टेस्ट दे रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से क्लियरेंस मिलने के बाद ही वह एमआईटीम को ज्वाइन कर आईपीएल में खेल सकते हैं। बुमराह जनवरी से ही एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। उनके निचले पीठ के हिस्से में स्ट्रेस की तकलीफ थी।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार