इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही घरेलू टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। मंगलवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में पूर्व कप्तान जोस बटलर और मौजूदा कप्तान हैरी ब्रूक की अहम भूमिका रही।
मैच के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने जोस बटलर की जमकर प्रशंसा की और उन्हें इंग्लैंड का एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया।
ब्रूक ने कहा, "बटलर के साथ साझेदारी बेहतरीन रही। सच कहूं तो हर बार जब हमने अच्छा स्कोर बनाया है, तो जोस वहां रहे हैं। वह हमेशा इंग्लैंड के लिए एक कमाल के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे लगता है कि वह फिर से अपनी लय में आ रहे हैं और बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। यह देखना बहुत ही अच्छा है।"
पारी की शुरुआत करने आए जोस बटलर और तीसरे नंबर पर आए हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 128 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान बटलर, ब्रूक से ज्यादा प्रभावी नजर आए।
बटलर शतक से चूक गए। वह 44 गेंदों पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। ब्रूक ने शतक का मौका नहीं गंवाया और 42 गेंदों पर अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया। ब्रूक ने 49 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन बनाए। ब्रूक और बटलर की पारियों की वजह से इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 254 रन बनाए।
पारी की शुरुआत करने आए जोस बटलर और तीसरे नंबर पर आए हैरी ब्रूक ने दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों पर 128 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान बटलर, ब्रूक से ज्यादा प्रभावी नजर आए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जोस बटलर निश्चित रूप से मौजूदा समय में इंग्लैंड के सबसे अनुभवी और खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। उनका फॉर्म में आना वनडे विश्व कप 2027 से पहले इंग्लैंड के लिए सकारात्मक है।