T20 WC: पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वीवीएस लक्ष्मण का नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) प्रमुख के रूप में कार्यकाल कम से कम एक साल तक बढ़ाया जाएगा। उनका तीन साल का करार अगले महीने सितंबर में समाप्त हो रहा है।

Advertisement

इससे पहले कहा जा रहा था कि लक्ष्मण अगले साल के आईपीएल सीजन के लिए किसी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बन सकते हैं। लेकिन लक्ष्मण ने इन सभी संभावनाओं को नकार कर एनसीए प्रमुख के रूप में कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उनके साथ उनके सहयोगियों सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

फ़िलहाल एनसीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में चलता है, लेकिन जल्द ही एक बड़े एनसीए कैंपस का उद्घाटन बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में होने जा रहा है। इसकी नींव 2022 में रखी गई थी। इस कैंपस में 100 पिचें, 45 इनडोर पिचें, तीन अंतर्राष्ट्रीय आकार के मैदान, एक आधुनिक रिहैब सेंटर और एक ओलंपिक साइज़ पूल होगा। इस नए एनसीए कैंपस के अगले साल से शुरू होने की संभावना है।

लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह ली थी और दोनों की टीम ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन, रिहैब प्रक्रिया, एज ग्रुप क्रिकेट और महिला क्रिकेट के उभार में महत्वपूर्ण ध्यान दिया है। इसके अलावा इनके कार्यकाल के दौरान कोचिंग कार्यक्रमों पर भी विशेष जोर दिया गया है।

फ़िलहाल एनसीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में चलता है, लेकिन जल्द ही एक बड़े एनसीए कैंपस का उद्घाटन बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में होने जा रहा है। इसकी नींव 2022 में रखी गई थी। इस कैंपस में 100 पिचें, 45 इनडोर पिचें, तीन अंतर्राष्ट्रीय आकार के मैदान, एक आधुनिक रिहैब सेंटर और एक ओलंपिक साइज़ पूल होगा। इस नए एनसीए कैंपस के अगले साल से शुरू होने की संभावना है।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार