फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कतर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान वीएआर (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) से जुड़ा विवाद चर्चा का विषय बन गया। इस विवाद को लेकर फीफा ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि एक छोटी तकनीकी गड़बड़ी के कारण टीवी प्रसारण में ऑफसाइड से जुड़ा 3डी एनिमेशन नहीं दिखाया जा सका, लेकिन इससे वीएआर की प्रक्रिया या रेफरी के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ा।

Advertisement

यह घटना मैच के 14वें मिनट में हुई, जब कतर के गोलकीपर महमूद अबुनाडा ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रेमो फ्र्यूलर पर फाउल किया, तो स्विट्जरलैंड को पेनल्टी किक मिली। हालांकि, वीडियो रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि फाउल से पहले फ्र्यूलर ऑफसाइड हो सकते हैं, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने प्ले चेक किया और अपने फैसले में पेनल्टी को सही करार दिया।

Advertisement

हालांकि, रिप्ले देखने के बाद कई दर्शकों और विशेषज्ञों को लगा कि फाउल होने से पहले फ्र्यूलर ऑफसाइड स्थिति में हो सकते थे। आमतौर पर ऐसे मामलों में वीएआर जांच के बाद टीवी पर सेमी-ऑटोमेटेड ऑफसाइड तकनीक का 3डी एनिमेशन दिखाया जाता है, जिससे दर्शकों को फैसला समझने में आसानी होती है। मगर इस बार वह ग्राफिक स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिया।

यह घटना मैच के 14वें मिनट में हुई, जब कतर के गोलकीपर महमूद अबुनाडा ने स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी रेमो फ्र्यूलर पर फाउल किया, तो स्विट्जरलैंड को पेनल्टी किक मिली। हालांकि, वीडियो रिप्ले में ऐसा लग रहा था कि फाउल से पहले फ्र्यूलर ऑफसाइड हो सकते हैं, लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) ने प्ले चेक किया और अपने फैसले में पेनल्टी को सही करार दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

फीफा मीडिया ने एक पब्लिक रिलीज में कहा, "वीएआर ने संबंधित खिलाड़ियों की पोजिशन चेक करने के लिए जिन लाइनों का इस्तेमाल किया, उनमें पेनल्टी के फैसले से ठीक पहले दोनों में से किसी भी स्थिति में अटैकिंग खिलाड़ी को ऑफसाइड पोजिशन में नहीं दिखाया गया।" इस मुकाबले में कतर की टीम विदेशी धरती पर अपना पहला प्वाइंट अर्जित करने में सफल रही। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार