First Test Match Between India: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में अपनी पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 4 विकेट गंवाकर 138 रन जुटाए हैं। भारत, मेहमान टीम के खिलाफ बढ़त हासिल करने से महज 22 रन दूर है।

Advertisement

साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने रयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।

Advertisement

रिकेल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवरों में महज 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले। अक्षर पटेल को 1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। महज 18 रन पर टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (12) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभाला। वाशिंगटन 82 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद उन्हें गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

यहां से वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी करते हुए भारत को संभाला। वाशिंगटन 82 गेंदों में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक भारत ने 55 ओवरों में 4 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 5, जबकि रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद हैं। साउथ अफ्रीका के पास यहां से महज 21 रन की बढ़त शेष है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार