First Test Match Between India: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए हैं। मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन के बीच 10.3 ओवरों में 57 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

रिकेल्टन 22 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम लड़खड़ा गई। साउथ अफ्रीकी टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से टोनी डी जोरजी ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 83 गेंदों में 43 रन की साझेदारी की। ये दोनों ही खिलाड़ी 24-24 रन का योगदान देकर आउट हुए।

इनके अलावा, काइल वेरेन्ने ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवरों में महज 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साल 2024 में बुमराह ने केपटाउन में खेले गए टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 61 देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

बुमराह के अलावा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं, जबकि शेष एक विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 14 ओवरों में महज 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। साल 2024 में बुमराह ने केपटाउन में खेले गए टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 61 देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने के बाद सीरीज बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। उनके साथ ध्रुव जुरेल को भी इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। दोनों देशों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार