T20 World Cup Cricket Match: टी20 विश्व कप 2024 के 47वें मैच में शनिवार को भारत और बांग्लादेश की टक्कर होनी है। एक तरफ नजमुल शान्तो की अगुवाई वाली टीम है, जो यह मैच हारने की स्थिति में टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं दूसरी ओर जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंच जाएगी।

Advertisement

सुपर 8 में विजयी शुरुआत करने के बाद अब भारत के सामने बांग्लादेश है। टूर्नामेंट में अब तक रोहित ब्रिगेड का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि बांग्लादेश ने हर बार भारत को कड़ी चुनौती दी है। इसलिए कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले को कम आंकने की गलती नहीं करेंगे।

Advertisement

बांग्लादेश की टीम अपना पहला सुपर 8 मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुकी है। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया।

भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं और केवल एक में ही बांग्लादेश को जीत मिली है। 12 मैचों में जीत हासिल करने वाले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप में अब तक चार मैच खेले हैं और हर बार बाजी मारी है।

बांग्लादेश के लिए अब तक यह टूर्नामेंट मिला-जुला रहा है। ग्रुप चरण में उसने तीन मैच जीते थे और केवल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही उसे हार मिली थी। सुपर 8 में अब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें हराया है।

इस मुकाबले की अहमियत की बात करें तो यहां चुनौती बांग्लादेश के लिए अधिक है, क्योंकि यह सुपर-8 का 7वां मैच है। टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने की रेस में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। लेकिन बांग्लादेश को हार झेलनी पड़ी, जिससे उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

Advertisement

टूर्नामेंट में बारिश की आशंका भी है, इसलिए हर मैच हर टीम के लिए काफी मायने रखता है। ग्रुप चरण में हम पहले ही देख चुके हैं कि अंक तालिका का समीकरण बड़ा उलटफेर कर सकता है। इसलिए कोई भी टीम रिस्क नहीं लेना चाहेगी।

भारतीय टीम भी इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी, जबकि पिछले मैच में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने वाली बांग्लादेश की नजर कमबैक पर होगी। वह सुपर-8 में अपनी पहली जीत की तलाश और टूर्नामेंट में बने रहने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कुल मिलाकर फैंस को इस जोरदार टक्कर का लुत्फ उठाने का भरपूर मौका मिलने वाला है।

भारत और बांग्लादेश के बीच का मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार शनिवार को रात आठ बजे से होनी है।

Advertisement

टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश : नजमुल शान्तो (कप्तान), तस्किन अहमद (उपकप्तान), जाकेर अली, तंज़िद हसन, तनज़ीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, रिशाद हुसैन, लिटन कुमार दास, शाकिब अल हसन, शरीफुल इस्लाम, सौम्य सरकार, मो. तौहीद हृदोय

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार