भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का अपना आखिरी सुपर-8 मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलना है। मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाम 7 बजे से खेला जाना है। मैच से एक दिन पहले शनिवार को टीम इंडिया के हेड गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर पहुंचे।

Advertisement

गौतम गंभीर कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की बड़ी जीत का आशीर्वाद मांगा।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारतीय टीम के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी कीमत पर वेस्टइंडीज को हराना होगा। वेस्टइंडीज के लिए भी यही स्थिति है। अगर वेस्टइंडीज भारतीय टीम को हराने में कामयाब रहती है, तो सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी। वेस्टइंडीज ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

भारत का विश्व कप में सफर भी वेस्टइंडीज की तरह ही रहा है। टीम इंडिया भी सुपर-8 में एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है।

भारतीय टीम रविवार को कोलकाता में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज को हल्के में बिल्कुल नहीं लेगी। वेस्टइंडीज ने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। टीम ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वेस्टइंडीज टीम पर नजर डालें तो उसकी बल्लेबाजी बेहद मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर है। भारतीय टीम विपक्षी टीम की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगी। भारतीय टीम के पास इस मैच में वेस्टइंडीज से 2016 टी20 विश्व कप का बदला लेने का भी अवसर है, जब वेस्टइंडीज ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार