ODI Match: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के अनुशासित और सोचे-समझे तरीके को सराहा है, जिन्होंने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान 135 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बनाई। कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Advertisement

विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों के साथ 135 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन पर सिमट गई।

Advertisement

कोहली की तकनीक और मिजाज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी इसलिए सफल होता है क्योंकि वह अपने खेल को किसी और से बेहतर समझता है।

गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा, "वह (कोहली) उस तरह के बल्लेबाज हैं जो सीधे धमाका नहीं कर सकते। कुछ बल्लेबाज ऐसा कर सकते हैं, लेकिन कोहली अपने खेल को अच्छी तरह जानते हैं। वह जानते हैं कि यह उनकी ताकत नहीं है। उनकी ताकत कवर्स के ऊपर से शॉट मारना, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलना है। हां, वह कभी-कभी स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट के ऊपर से बॉटम-हैंड फ्लिक खेलकर छक्का मारते हैं, यह बैटिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।"

कोहली की तकनीक और मिजाज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी इसलिए सफल होता है क्योंकि वह अपने खेल को किसी और से बेहतर समझता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार