New Zealand: पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में इस साल जून में पंजाब प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन होगा। इस लीग में भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अर्शदीप सिंह भी अपनी गेंदबाजी से टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा लेंगे। कुल मिलाकर छह टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ऑक्शन भी होगा, जिसमें पंजाब के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी।
यह लीग पंजाब की घरेलू टी-20 लीग की जगह लेगी। शुभमन गिल और अर्शदीप के अलावा, इस लीग में रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी भी रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। भारत की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले विहान मल्होत्रा भी इस लीग में जलवा बिखेरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन जून में किया जाएगा, लेकिन अभी इसके शेड्यूल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अभिषेक शर्मा इस समय दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज हैं और उनके पंजाब प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पर फैंस भारी तादाद में स्टेडियम पहुंच सकते हैं। इस लीग के जरिए गिल के पास टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने का मौका होगा, क्योंकि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
यह लीग पंजाब की घरेलू टी-20 लीग की जगह लेगी। शुभमन गिल और अर्शदीप के अलावा, इस लीग में रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी भी रंग जमाते हुए दिखाई देंगे। भारत की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले विहान मल्होत्रा भी इस लीग में जलवा बिखेरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन जून में किया जाएगा, लेकिन अभी इसके शेड्यूल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, इस लीग के ऑक्शन में उन्हीं खिलाड़ियों पर टीमें दांव लगा पाएंगी जो पंजाब की तरफ से खेलते हैं। प्रभसिमरन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सीजन में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था और 17 मैचों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 549 रन बनाए थे। वहीं, नेहल वढेरा और नमन धीर भी आईपीएल में अपनी तूफानी बैटिंग से सभी को काफी प्रभावित कर चुके हैं।