भारतीय कप्तान शुभमन गिल के साथ बांग्लादेशी ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून महीने के 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है।

Advertisement

शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के दौरान जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में टीम की अगुवाई की। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने महीने की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में भारत की पारी से जीत के दौरान शानदार 126 रन बनाकर की थी, जो उनके टेस्ट करियर की 11वीं सेंचुरी थी।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने सिर्फ दो पारियों में 238 रन बनाए। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाने के बाद, गिल ने लखनऊ में 154 रन जड़े थे।

पारी के दौरान गंभीर ऐंठन से जूझने के बावजूद, गिल ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजी से रन बनाए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।

गिल ने अपनी शानदार फॉर्म को वनडे सीरीज में भी जारी रखा, जहां उन्होंने सिर्फ दो पारियों में 238 रन बनाए। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन बनाने के बाद, गिल ने लखनऊ में 154 रन जड़े थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, स्मिथ को इंग्लैंड में यादगार 2-1 से टेस्ट सीरीज जीत दिलाने के लिए न्यूजीलैंड के कमजोर पेस बॉलिंग अटैक की अगुवाई करने का इनाम मिला। स्मिथ ने सीरीज में सर्वाधिक 16 विकेट लिए। इस दौरान लॉर्ड्स में 70 रन देकर 6 विकेट चटकाए। वह 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने गए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार