ग्लेमोर्गन ने 2027 सीजन से पहले वारविकशायर की ऑफ-स्पिनर जॉर्जिया डेविस को अपने साथ जोड़ा है। क्लब ने इंग्लैंड की इस खिलाड़ी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।

Advertisement

27 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2024 में बेलफास्ट में आयरलैंड के विरुद्ध इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया था, जो उनका एकमात्र अंतरराष्ट्रीय मैच था। हालांकि, उन्होंने फ्रेंचाइजी और रीजनल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। जॉर्जिया डेविस ने 2024 'हैंड्रेड' में वेल्श फेयर के साथ थे और उन्होंने 8 मुकाबलों में 10 विकेट लिए थे। इस ऑफ-स्पिनर ने सेंट्रल्स स्कोर्स के साथ 'रेचल हेहो-फ्लिंट ट्रॉफी' में भी शानदार प्रदर्शन किया था।

ग्लेमोर्गन ने 2027 सीजन से पहले वारविकशायर की ऑफ-स्पिनर जॉर्जिया डेविस को अपने साथ जोड़ा है। क्लब ने इंग्लैंड की इस खिलाड़ी के साथ तीन साल का अनुबंध किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ग्लेमॉर्गन की विमेंस एंड गर्ल्स क्रिकेट की प्रमुख एमी रीस, डेविस को टीम में शामिल करने को लेकर उत्साहित नजर आईं। उन्होंने कहा, "जॉर्जिया हमारी टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं। हम उन्हें टीम में शामिल करने पर बहुत खुश हैं। वह अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का काफी अनुभव लेकर आई हैं। सबसे उच्च स्तर पर खेलने का उनका अनुभव, साथ ही उनकी लीडरशिप और खेल की समझ, हमारी टीम के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं कि जॉर्जिया अपना यह अनुभव 'ग्लेमॉर्गन' में लाएंगी और अगले 3 सालों में हम जो कुछ भी बना रहे हैं, उसमें अहम भूमिका निभाएंगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार