T20 Match Between India: पहले मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर करने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां दूसरे टी20 मैच में 124 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या (39 नाबाद), अक्षर पटेल (27) और तिलक वर्मा (20) के कुछ रन जुटाने की वजह से भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच सका।

Advertisement

इनके अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों में 14 अतिरिक्त रन दिए, जिनमें आठ वाइड के थे।

लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतने के बाद मेजबान टीम ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले मैच में धुआंधार शतक जमाने वाले संजू सैमसन मैच की तीसरी गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। मार्को जेनसन की गुड लेंथ गेंद उनके लेग स्टंप पर लगी।

अगले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा (4) गेराल्ड कोएत्जी का शिकार बने। जेनसन ने उनका कैच लपका। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एंडिले सिमलाने ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (4) को एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया। उस समय टीम का स्कोर महज 15 रन था।

तिलक वर्मा ने अक्षर पटेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर वह कप्तान एडेन मार्करम की गेंद पर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे, जब टीम का स्कोर 45 रन था।

Advertisement

अक्षर पटेल हार्दिक पांड्या के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। 12वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने नकाबायोमजी पीटर की गेंज को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला। उनका तेज तर्रार शॉट गेंदबाज के हाथ को छूता हुआ सीधे नॉन स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स पर जाकर लगा। अक्षर क्रीज से बाहर थे।

हार्दिक पांड्या एक छोर थामे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कुछ खास समर्थन नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नौ और अर्शदीप सिंह ने छह गेंद पर सात नाबाद रन बनाए।

20 ओवरों की समाप्ति पर भारत का स्कोर छह विकेट पर 124 रन रहा।

Advertisement

हार्दिक पांड्या एक छोर थामे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कुछ खास समर्थन नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 11 गेंदों पर नौ और अर्शदीप सिंह ने छह गेंद पर सात नाबाद रन बनाए।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार