Gujarat Titans: नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। ध्रुव जुरैल ने राजस्थान की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली।
ध्रुव जुरैल की यह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है। 75 रनों की अपनी इस पारी में जुरैल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जुरैल ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 37 गेंदों में 56 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने अंत के ओवरों में रवींद्र जडेजा संग मिलकर 20 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में सफल रही।
ध्रुव ने शुरुआत धीमे अंदाज में की, लेकिन एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को खासा तंग किया। जुरैल के अलावा राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
ध्रुव जुरैल की यह टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी है। 75 रनों की अपनी इस पारी में जुरैल बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। जुरैल ने दूसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 37 गेंदों में 56 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने अंत के ओवरों में रवींद्र जडेजा संग मिलकर 20 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में सफल रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस का पेस अटैक राजस्थान के बल्लेबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करता हुआ नजर आया। मोहम्मद सिराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 48 रन खर्च किए। वहीं, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 43 रन दिए और एक विकेट निकाला। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस की इस मुकाबले में कप्तानी कर रहे राशिद खान भी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 39 रन देकर वैभव सूर्यवंशी का विकेट चटकाया।