T20 Cricket World Cup Semi: टी20 विश्व कप ट्रॉफी 2024 जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 साल से ज्यादा के हो चुके हैं, ऐसे में वो अब कितने सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल पाते हैं, ये बड़ा सवाल है, जिसका जवाब उन्होंने खुद दिया है।

Advertisement

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित ने साफ कर दिया है कि वो अभी वनडे और टेस्ट से रिटायरमेंट नहीं लेने वाले हैं।

Advertisement

रोहित के नेतृत्व में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के लंबे इंतजार को समाप्त किया और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद यह भारत की पहली बड़ी जीत थी।

टी20 विश्व कप फाइनल के ठीक बाद, विराट कोहली, रोहित और रवींद्र जडेजा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की। हालांकि, तीनों ने खेल के अन्य प्रारूपों में खेलने की पुष्टि की।

159 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित ने पांच शतक और 32 अर्धशतक सहित 4,231 रन बनाकर इस प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया।

हाल ही में लंदन में विंबलडन सेमीफाइनल का आनंद लेते हुए देखे गए सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए अपने भविष्य की पुष्टि की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया।

Advertisement

इसके बाद रविवार को अमेरिका में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रोहित ने कहा, "मैंने पहले भी कहा कि मैं इतनी आगे की नहीं सोचता। आप मुझे कम से कम कुछ समय के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे।"

हाल ही में लंदन में विंबलडन सेमीफाइनल का आनंद लेते हुए देखे गए सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए अपने भविष्य की पुष्टि की, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने की अपनी योजना का खुलासा नहीं किया।

भारत को छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज में श्रीलंका से भिड़ना है, जिसका पहला टी20 मैच 27 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार