लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मयंक यादव आईपीएल 2025 के पहले हाफ से बाहर रहेंगे।

Advertisement

ईएसपीएन क्रिकइंफो को जानकारी मिली है कि मयंक पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी करना फिर से शुरू किया है, जहां वह पिछले अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद चोटिल हो गए थे।

Advertisement

बीसीसीआई ने मयंक की वापसी के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं की है, लेकिन यदि वे सभी फिटनेस मानकों को पूरा करते हैं और अपनी गेंदबाजी के वर्कलोड को बढ़ाते हैं, तो वह आईपीएल के दूसरे हाफ में खेल सकते हैं।

मयंक का टूर्नामेंट के पहले हाफ में अनुपलब्ध रहना एलएसजी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। यह मयंक की सैलरी में एक बड़ा उछाल था क्योंकि 2024 सीजन से पहले एक अनकैप्ड तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें केवल 20 लाख रुपये में खरीदा गया था।

मयंक को इतनी बड़ी सैलरी मुख्य रूप से उनकी तेज गति के लिए मिली थी। लगातार 150 किमी प्रति घंटा से ऊपर की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता से उन्हें आईपीएल के पहले दो मैचों में लगातार प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मिले थे। उनकी संभावित प्रतिभा को देखते हुए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मयंक को तेज गेंदबाजों के पूल में शामिल किया और उन्हें तेज गेंदबाजी का अनुबंध दिया था।

मयंक का टूर्नामेंट के पहले हाफ में अनुपलब्ध रहना एलएसजी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। यह मयंक की सैलरी में एक बड़ा उछाल था क्योंकि 2024 सीजन से पहले एक अनकैप्ड तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें केवल 20 लाख रुपये में खरीदा गया था।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार