दिल्‍ली की कोटला की पिच को देश की धीमी पिचों में से एक माना जाता था, लेकिन पिछले साल हुए वनडे विश्‍व कप से पहले पिच में कई बदलाव हुए जिससे विश्‍व कप और आईपीएल में यहां ढेरों रन बने थे। ऐसे में विस्‍फ़ोटक बल्‍लेबाज़ों से सुसज्‍ज‍ित भारतीय टीम बांग्‍लीादेश के ख़‍िलाफ़ दूसरे टी20 में भी अपना दबदबा बरक़रार रखते हुए सीरीज़ में अजेय बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और कोटला तो उनका होम ग्राउंड है। ऐसे में वह यहां पर कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा जिस तरह का टीम का लाइन अप है, उसमें कोई भी बल्‍लेबाज़ एंकर की भूमिका वाला नहीं है। ऐसे में बांग्‍लादेश की मुश्किलें यहां पर बढ़ सकती हैं। साथ ही अगर पिच पर स्पिनरों के लिए थोड़ी-बहुत मदद रही तो वरूण चक्रवर्ती की फिरकी एक बार फिर से बांग्लादेशी बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकती है।

Advertisement

बांग्‍लादेश की बात करें तो शाकिब अल हसन के संन्‍यास लेने से टीम पर फ़र्क दिखाई दिया है। हालांकि पिछले मैच में उनका रोल मेहदी हसन मिराज़ ने अच्‍छे से निभाया है और उनके इस मैच में भी अच्‍छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्‍मीद है। मुस्‍तफ़‍िजु़र रहमान अभी लय से दूर दिखे हैं, लेकिन कोटला के इस मैदान पर खेलने का अच्‍छा अनुभव है, जो टीम के काम आ सकता है।

भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली में फ़िलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि इस समय दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौसमी मच्‍छर (जीरे वाले मच्‍छर) का आतंक है। रात होते ही ये मच्‍छर लाइटों के आसपास मंडराने लगते हैं। इनकी संख्‍या इतनी अधिक होती है कि वहां रहना मुश्किल हो जाता है। अब क्‍योंकि कोटला में मैच फ़्लड लाइट्स में होगा तो वहां के हालात देखने वाले होंगे।

क्या हो सकती है भारत और बांग्लादेश की प्लेइंग एकादश

Advertisement

ग्‍वालियर में बांग्‍लादेश को पूरी तरह से चित्त करने के बाद भारतीय टीम उसी एकादश के साथ उतर सकती है। वहीं बांग्‍लादेश की टीम में भी बदलाव होने की संभावना कम ही है।

टीमें :

भारत

Advertisement

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

बांग्लादेश

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार