हरमनप्रीत कौर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का 'दोहरा शतक' लगाने वालीं पहली खिलाड़ी बन गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में उतरते ही भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो कोई पुरुष खिलाड़ी भी नहीं कर सका है।
महिला खिलाड़ियों की इस लिस्ट में हरमनप्रीत कौर के बाद सूजी बेट्स (184), डैनी वायट-हॉज (183), एलिस पेरी (177) और स्मृति मंधाना (169) क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
पुरुषों में सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 163 मैच खेले हैं, जबकि रोहित शर्मा (159) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
हरमनप्रीत कौर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट (वनडे, टेस्ट और टी20) में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर शार्लेट एडवर्ड्स (220) शीर्ष पर हैं। हीथर नाइट (199), मिताली राज (195), चामरी अट्टापट्टू (183) और मेग लैनिंग (182) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मैच के लिए भारत ने लेग-स्पिन ऑलराउंडर प्रेमा रावत को डेब्यू का मौका दिया और सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी को टीम में शामिल किया।
प्रेमा को श्रेयंका पाटिल की जगह टीम में लाया गया है। श्रेयंका हेडिंग्ले में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान दाहिने टखने में चोट लगने के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं। वहीं, अरुंधति रेड्डी को क्रांति गौड़ की जगह शामिल किया गया है।
200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर खुशी जताते हुए कौर ने कहा, "200वां मैच, यह एक शानदार सफर रहा है। कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ पाऊंगी। भगवान की कृपा रही है, मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। दोस्तों, परिवार और बीसीसीआई का भी शुक्रिया। अपना 200वां मैच खेलते हुए मैं थोड़ी नर्वस हूं, जबकि प्रेमा काफी शांत दिख रही हैं।"
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा के साथ मैदान पर उतरी है।
200वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर खुशी जताते हुए कौर ने कहा, "200वां मैच, यह एक शानदार सफर रहा है। कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर तक आ पाऊंगी। भगवान की कृपा रही है, मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। दोस्तों, परिवार और बीसीसीआई का भी शुक्रिया। अपना 200वां मैच खेलते हुए मैं थोड़ी नर्वस हूं, जबकि प्रेमा काफी शांत दिख रही हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की राह में बड़ी मदद मिलेगी। ऐसा पहली बार है, जब दोनों टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने-सामने हैं।