भारतीय क्रिकेट टीम में हर्षित राणा को एक तेज गेंदबाज के रूप में जगह मिली थी। पिछले एक साल में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी के साथ ही उन्हें बल्लेबाजी का भी मौका दिया जाता है और इसका श्रेय हेड कोच गौतम गंभीर को दिया जाता है। राणा ने इसका खंडन किया है।

Advertisement

वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला जीतने के बाद बीसीसीआई टीवी पर हर्षित राणा ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी की शुरुआत पापा ने करवाई थी। वे शुरू से ही मेरी बल्लेबाजी पर ध्यान देते रहे हैं। उनका मानना है कि ऑलराउंडर्स को भारतीय टीम में जल्दी खेलने का मौका मिलता है, इसलिए उन्होंने हमेशा गेंदबाजी के साथ-साथ मेरी बल्लेबाजी पर भी ध्यान दिया है।

Advertisement

राणा ने कहा कि पापा हर मैच के बाद मुझे फोन करते हैं। मैं जिस तरह 20 रन पहले आउट होकर आया, मुझे डर लग रहा है कि मैं उनसे कैसे बात करूंगा।

हर्षित राणा के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी पर भी वह कम उम्र से ही ध्यान देते हैं और इसके पीछे की वजह उनके पिता हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में राणा ने गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में उपयोगी अंशदान देते हुए टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। गेंदबाजी में 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट लेने वाले राणा ने बल्लेबाजी के दौरान 23 गेंद पर 29 रन बनाए थे।

हर्षित राणा के इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी पर भी वह कम उम्र से ही ध्यान देते हैं और इसके पीछे की वजह उनके पिता हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड के दिए 301 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर हासिल किया था। 93 रन बनाने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार