भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड की धरती पर पहली बार ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत दर्ज करने पर बधाई दी।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे मैच में छह विकेट से जीत हासिल कर छोटे प्रारूप की सीरीज पर कब्जा किया। इस जीत से टीम ने न सिर्फ सीरीज अपने नाम कर ली, बल्कि 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली।

Advertisement

धवन ने 'एक्स' प्लेटफॉर्म पर लिखा, "भारतीय क्रिकेट के लिए क्या ही पल है। इंग्लैंड में अपनी पहली टी20 सीरीज जीत के साथ इतिहास रचने के लिए हमारी महिला टीम को सलाम। आप सभी ने एक मिसाल कायम की है और कई लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।"

जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और एकजुट होकर खेलने के लिए अपनी टीम की सराहना की।

उन्होंने कहा, "हम वाकई आभारी हैं कि हम यह (सीरीज जीत) कर पाए। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, जिस तरह से हमने यह सीरीज खेली। उस लय को हासिल करना वाकई जरूरी था, और जिस तरह से हम सभी ने योगदान दिया, उससे मैं वाकई खुश हूं। यहां आने से पहले हमने अपने घर पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था।"

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "हमने अपनी सभी योजनाओं पर काम किया, उसी के अनुसार हमने यहां सब कुछ लागू किया है। हर किसी को अपनी भूमिका पता थी और उसी के अनुसार हम सब खेले। हम अब तक डब्ल्यूपीएल के तीन सीजन खेल चुके हैं और हर सीजन हमारे लिए खास रहा है। हमें इससे काफी अनुभव मिला है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम वाकई आभारी हैं कि हम यह (सीरीज जीत) कर पाए। मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, जिस तरह से हमने यह सीरीज खेली। उस लय को हासिल करना वाकई जरूरी था, और जिस तरह से हम सभी ने योगदान दिया, उससे मैं वाकई खुश हूं। यहां आने से पहले हमने अपने घर पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेला था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का 5वां और अंतिम टी20 मैच शनिवार को एजबेस्टन में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें 16 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए मैदान पर उतरेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार