ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद बांग्लादेश की नजर कंगारू टीम को टी20 सीरीज में पटखनी देने पर है। बांग्लादेश वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की 3 वनडे मैचों की सीरीज में मेजबानी कर रहा है। वनडे के बाद बांग्लादेश की नजर टी20 सीरीज जीतने पर है। सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाना है।

Advertisement

टी20 सीरीज से पहले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने कहा है कि हमारे पास तेज गेंदबाजी में कई विकल्प हैं, जो हमारे लिए एक अच्छी चिंता है और हम इस चिंता से निपटने को लेकर खुश हैं।

Advertisement

लिटन ने कहा, "विकल्पों का होना टीम को मजबूती देता है। आप अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी खिलाड़ी को चुन सकते हैं। यह एक स्वस्थ प्रतियोगिता है। यह बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अच्छा है। तस्कीन और फिज बड़े नाम हैं। उन्हें पिछली टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। वे इस सीरीज में वापस आ गए हैं। हम अपनी पूरी ताकत के साथ उतरेंगे।"

उन्होंने, "शोरिफुल भी हमारे प्राथमिक गेंदबाज हैं। लेकिन हम प्लेइंग इलेवन में तीन से ज्यादा गेंदबाज नहीं खिला सकते। आजकल हमारे पास टेस्ट, वनडे और टी20 में बहुत सारे तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। किसी न किसी को बाहर बैठना पड़ता है। अच्छा यह है कि जो लोग टीम में आ रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए कुछ बड़े गेंदबाज का सीरीज में होना रोमांचक है। हमने 2021 में जिन हालातों का सामना किया था, उनसे अलग हालात देखे हैं। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। हम दक्षिण अफ्रीका में 2027 वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने, "शोरिफुल भी हमारे प्राथमिक गेंदबाज हैं। लेकिन हम प्लेइंग इलेवन में तीन से ज्यादा गेंदबाज नहीं खिला सकते। आजकल हमारे पास टेस्ट, वनडे और टी20 में बहुत सारे तेज गेंदबाजी विकल्प हैं। किसी न किसी को बाहर बैठना पड़ता है। अच्छा यह है कि जो लोग टीम में आ रहे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराकर इतिहास रचा था। बांग्लादेश की यह ऑस्ट्रेलिया पर पहली वनडे सीरीज जीत थी। बांग्लादेश टी20 सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ने की कोशिश करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार