Gujarat Titans: पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुजरात टाइटंस की पंजाब किंग्स पर जीत में जेसन होल्डर के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी ने टीम का स्तर और बेहतर कर दिया है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन पर बात करते हुए पुजारा ने बताया कि जेसन होल्डर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि होल्डर ने जरूरी समय पर विकेट लिए, जिसमें श्रेयस अय्यर का अहम विकेट भी शामिल था। उन्होंने जियोस्टार पर कहा, "जिस तरह से जेसन होल्डर ने इस टीम पर अपना असर डाला है, चाहे वह बल्ले से हो या गेंद से, वह बहुत शानदार रहा है। उन्होंने कई अहम विकेट लेने में योगदान दिया, जिसमें श्रेयस अय्यर का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल है।"

Advertisement

पुजारा ने आगे कहा कि होल्डर की खासियत यह है कि वह टीम में कई तरह की भूमिका निभा सकते हैं। उनकी मौजूदगी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि गुजरात टाइटंस को मध्यक्रम की बल्लेबाजी को लेकर थोड़ी चिंता थी, लेकिन होल्डर नंबर 5, 6 या 7 पर कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलती है।

रविवार को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले पर बात करते हुए पुजारा ने युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अंगकृष ने अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी दिखाते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, यह एक बेहतरीन प्रदर्शन था। जहां दूसरे खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने में अंगकृष ने सबसे अहम भूमिका निभाई। 47 गेंदों पर उनके बनाए 59 रनों ने टीम को वह स्थिरता दी जिसकी उस समय सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।"

इस युवा खिलाड़ी के संयम और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए पुजारा ने कहा, "उन्होंने जबरदस्त धैर्य और संयम दिखाया और एक 'एंकर' की भूमिका को पूरी तरह से निभाया। इस तरह के लगातार योगदान से लगता है कि केकेआर इस समय बहुत अच्छी लय में है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, यह एक बेहतरीन प्रदर्शन था। जहां दूसरे खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया, वहीं लक्ष्य का पीछा करने में अंगकृष ने सबसे अहम भूमिका निभाई। 47 गेंदों पर उनके बनाए 59 रनों ने टीम को वह स्थिरता दी जिसकी उस समय सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी टीम होने के कारण मुंबई पर उम्मीदें ज्यादा रहती हैं, इसलिए वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, "जब आप इतनी बड़ी टीम होते हैं, तो उम्मीदें भी बहुत ज़्यादा होती हैं और टीम उनका जवाब देने के लिए बेताब रहती है। वहीं दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स को भी अपनी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमें प्लेऑफ की स्थिति से हटकर भी अपनी प्रतिष्ठा के लिए खेलती नजर आएंगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार