दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा है कि 'हॉट वेदर टूर्नामेंट' का लक्ष्य बेहतरीन प्रतिभाओं को प्रदर्शन के आधार पर सामने लाना है।

Advertisement

रोहन जेटली ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'डीडीसीए का हॉट वेदर टूर्नामेंट न सिर्फ दिल्ली का बल्कि उत्तर भारत का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। यह एक सालाना ओपन लीग है। इसमें डीडीसीए से पंजीकृत क्लबों की श्रेष्ठ 36 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। इसमें उम्र कोई बाधा नहीं है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का मकसद लिमिटेड-ओवर्स, मल्टी-एक्सपोजर प्लेटफॉर्म देना है। टूर्नामेंट पूरे साल प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सामने लाने का काम करता है।

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, "हम पूरे साल लीग करवाते हैं। उसके आधार पर टीमें हॉट वेदर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। यह दिल्ली का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि मिलती है। हर साल लगभग 1,100 लीग मैच होते हैं। पूल से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टीमों को चुना जाता है। इस साल, 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं।"

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा, "यह बहुत अच्छा टूर्नामेंट है और डीडीसीए का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है। इसमें दिल्ली की टॉप 36 टीमें हिस्सा लेती हैं।"

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, "हम पूरे साल लीग करवाते हैं। उसके आधार पर टीमें हॉट वेदर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करती हैं। यह दिल्ली का सबसे पुराना टूर्नामेंट है। इसमें सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि मिलती है। हर साल लगभग 1,100 लीग मैच होते हैं। पूल से सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टीमों को चुना जाता है। इस साल, 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टूर्नामेंट आम तौर पर हर टीम का 40 ओवर का होता है, जो नॉकआउट या राउंड-रॉबिन के आधार पर खेला जाता है। दिल्ली की तेज गर्मी से बचने के लिए, मैच अक्सर ठंडे समय (सुबह के सेशन) में होते हैं। टूर्नामेंट के दौरान डीडीसीए के चयनकर्ताओं की नजर खिलाड़ियों पर होती है। दिल्ली टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में यह टूर्नामेंट अहम है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार