भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 वनडे मैचों की सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। रांची में खेले गए पहले वनडे को भारतीय टीम ने 17 रन से जीता था, जबकि रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे को दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट से जीता था। सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। शनिवार को विशाखापत्तनम में तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि विशाखापत्तनम में वनडे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Advertisement

विशाखापत्तनम में वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इसमें 7 मैचों में भारतीय टीम को जीत और दो मैचों में हार मिली है। एक मैच का परिणाम नहीं आया था।

Advertisement

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में अब तक वनडे मैच नहीं खेला है।

विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर दो सर्वाधिक बड़े स्कोर भारतीय टीम ने ही बनाए हैं। 18 दिसंबर 2019 को भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट पर 387 रन बनाए हैं। वहीं 5 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 356 रन बनाए थे। दोनों मैचों में भारतीय टीम विजयी रही थी।

सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ है। 29 अक्टूबर 2016 को भारत के खिलाफ हुए मैच में न्यूजीलैंड 79 पर सिमट गई थी। दूसरा न्यूनतम स्कोर भारत का है। 19 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम 117 रन पर सिमट गई थी।

रन से अंतर से सबसे बड़ी जीत भारत ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की थी। भारतीय टीम 190 रन से जीती थी। वहीं विकेट के अंतर से सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत को 10 विकेट से हराया था।

Advertisement

सबसे न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ है। 29 अक्टूबर 2016 को भारत के खिलाफ हुए मैच में न्यूजीलैंड 79 पर सिमट गई थी। दूसरा न्यूनतम स्कोर भारत का है। 19 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय टीम 117 रन पर सिमट गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर विशाखापत्तनम में आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को तीसरे मुकाबले में हराकर सीरीज पर कब्जा कर सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार