भारतीय ओपनर केएल राहुल ने हेडिंग्ले की पिच की तुलना उपमहाद्वीप की विकेट से की है और कहा है कि टेस्ट के अंतिम दिन रन बनाना आसान नहीं होगा।

Advertisement

भारत ने राहुल के शानदार 137 रन और ऋषभ पंत के मैच के दूसरे शतक की मदद से इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे और जीत के लिए अब भी 350 रन की जरूरत है। राहुल को उम्मीद है कि "अंतिम दिन बेहद दिलचस्प" होगा।

Advertisement

राहुल ने जियोस्टार के साथ बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि पहले दो दिन काफी गर्मी थी, जिससे पिच पर असर पड़ा है। चौथे दिन के खेल के बाद "दरारें अब खुलने लगी हैं। थोड़ी रफ भी बन गई है, और विकेट भी काफी सूखी है। ज्यादातर मामलों में यह उपमहाद्वीप की पांचवें दिन की विकेट जैसी है।"

राहुल ने कहा, "पांचवें दिन की विकेट आसान नहीं होगी, लेकिन हमें पता है कि इंग्लैंड किस तरह की क्रिकेट खेलता है। वे आक्रामक होकर चौके लगाने और जल्दी रन बनाने की कोशिश करेंगे। हमें यह ध्यान में रखना होगा और जितना हो सके सीधी गेंदबाजी करनी होगी। धैर्य रखना होगा और उन्हें आसानी से रन नहीं देने होंगे, उन्हें मेहनत कर के रन बनाने पर मजबूर करना होगा। यह दिन बहुत रोमांचक हो सकता है।"

चौथे दिन का खेल जब शुरू हुआ, तब मैच बराबरी पर था। भारत दो विकेट पर 96 रन की बढ़त के साथ उतरा था। दिन की शुरुआत में कप्तान गिल का विकेट जल्दी गिर गया लेकिन राहुल और पंत ने मोर्चा संभाल लिया। पहले घंटे में भारत ने सिर्फ 28 रन बनाए लेकिन एक ही विकेट गंवाया, जबकि गेंद काफी स्विंग कर रही थी। राहुल ने कहा, "आज सुबह माहौल बिल्कुल अलग था। ऐसा लग रहा था जैसे पहली बार हम असली इंग्लिश परिस्थितियों में खेल रहे हैं। गेंद घूम रही थी, मौसम भी बादलों से ढका था और विकेट से भी कुछ मदद मिल रही थी।"

"पहले दो दिनों में जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ज्यादा कुछ नहीं हो रहा था। हवा में थोड़ी स्विंग थी लेकिन पिच से ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी। लेकिन आज सुबह का स्पेल वाकई शानदार था। मुझे लगा कि मुझे काफी संभल कर खेलना होगा और सुनिश्चित करना होगा कि पहले सेशन में हम ज्यादा विकेट ना गंवाएं। मैं जितना हो सके सीधा खेलने की कोशिश कर रहा था।"

Advertisement

राहुल ने यह भी कहा कि इंग्लैंड लायंस के ख़िलाफ़ भारत ए की ओर से दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलने से उन्हें इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुसार ढलने में मदद मिली और टेस्ट क्रिकेट की लय दोबारा हासिल हुई।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा, अगर मुझे बीच में थोड़ा वक्त मिल जाए, तो ड्यूक बॉल के खिलाफ बल्लेबाजी करना और ठंडी-हवादार परिस्थितियों में कुछ गेंदें छोड़ना, फिर टेस्ट क्रिकेट की लय में वापस आना बहुत मददगार होगा। इसलिए जल्दी आना और यहां की परिस्थितियों में ढलना मेरे लिए फायदेमंद रहा। फिर से सफेद कपड़ों में सहज महसूस करना और लाल गेंद को अपने पास आता देखकर सहज होना मेरे लिए जरूरी था।"

"इससे मेरी तैयारी में काफी मदद मिली। और हां, मैं पहले भी यहां खेल चुका हूं, कुछ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहा हूं। तो मुझे अंदाजा था कि क्या उम्मीद करनी है। लेकिन हर सीरीज अलग होती है। इस बार गेंदबाज अलग हैं, हालात अलग हैं, तो बस फोकस करने और साधारण चीजें सही करने पर ध्यान देना था।"

Advertisement

राहुल ने ऋषभ पंत की तारीफ भी की, जिनके साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 195 रन की अहम साझेदारी की।

"इससे मेरी तैयारी में काफी मदद मिली। और हां, मैं पहले भी यहां खेल चुका हूं, कुछ टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहा हूं। तो मुझे अंदाजा था कि क्या उम्मीद करनी है। लेकिन हर सीरीज अलग होती है। इस बार गेंदबाज अलग हैं, हालात अलग हैं, तो बस फोकस करने और साधारण चीजें सही करने पर ध्यान देना था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार