Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में एमआई को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। आरआर की जीत के हीरो उनके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने रहे। मैच के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की।

Advertisement

रियान पराग ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह इस आईपीएल में बतौर ओपनर पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनके पास उम्र है, प्रतिभा है। वैभव बस कमाल का है। अगर आपने उसे अहमदाबाद में देखा होता, तो उसने हालात को समझा और आगे बढ़ गया। जायसवाल ऐसा 3-4 साल से कर रहा है। मुझे लगता है कि दोनों अपनी स्किल्स और इतनी कम उम्र के बावजूद परिपक्वता की वजह से सबसे अच्छा कर रहे हैं।"

Advertisement

पराग ने आगे कहा कि तीन मैचों में तीन जीत हासिल कर बहुत अच्छा लग रहा है। जिस तरह से लड़कों ने खेला, मैं उनसे और कुछ नहीं मांग सकता, बस शाबाशी दे सकता हूं। मुझे हमेशा से पता था कि यह टीम बहुत मजबूत है। नीलामी के समय भी पता था कि हम बहुत मजबूत टीम हैं क्योंकि हमारे पास एक मजबूत कोर ग्रुप है और वे बहुत युवा भी हैं। बाहर हर किसी को हम पर भरोसा नहीं था। उम्मीद है इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए हम चीजों को बदल सकते हैं।

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे।

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी। एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी और 27 रन से मैच हार गई।

Advertisement

आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार