नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन को आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में मिला है।
एस्टरहुइजेन ने ताजा रैंकिंग में 65 पायदान की छलांग लगाई है। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने ट्राई सीरीज की 5 पारियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 126 रन बनाए। नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में एस्टरहुइजेन का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भी काफी फायदा पहुंचा है। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चार पारियों में 226 रन बनाकर 61 पायदान ऊपर चढ़े हैं और वह टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर आ गए हैं। भले ही नामीबिया ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा, लेकिन टीम के दो बल्लेबाजों को ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है।
टूर्नामेंट में बल्ले से योगदान देने के बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 16 स्थान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि सलामी बल्लेबज लॉरेन स्टीनकैंप 32 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 73वें स्थान पर आ गए हैं। टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजों की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा है। उन्होंने 4 स्थान की छलांग लगाई है और वह 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्राई सीरीज में 15.80 की औसत से 10 विकेट निकाले थे।
ट्राई-सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी लुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भी काफी फायदा पहुंचा है। 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चार पारियों में 226 रन बनाकर 61 पायदान ऊपर चढ़े हैं और वह टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर आ गए हैं। भले ही नामीबिया ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहा, लेकिन टीम के दो बल्लेबाजों को ताजा रैंकिंग में फायदा पहुंचा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इरास्मस ने टी20 इंटरनेशनल में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी चार पायदान की छलांग लगाई है और वह आठवें स्थान पर आ गए हैं। ट्राई सीरीज के दौरान उन्होंने 149 रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट चटकाए।