Whatever It Takes: महिला टी20 विश्व कप 2024 के आगाज में अब चंद दिन बाकी है। इससे पहले आईसीसी ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल थीम सॉन्ग जारी कर दिया है। इसका नाम 'व्हाटएवर इट टेक्स' हैं। ये साउंडट्रैक ऑल-गर्ल पॉप ग्रुप डब्ल्यू.आई.एस.एच., म्यूजिक डायरेक्टर मिकी मैक्लेरी, कंपोजर पार्थ पारेख और बे म्यूजिक हाउस द्वारा बनाया गया है।

Advertisement

साउंडट्रैक के साथ आधिकारिक संगीत वीडियो भी लॉन्च किया गया। इसमें महिला क्रिकेट के यादगार क्षणों की हाइलाइट क्लिप है। साथ ही जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना के हुक स्टेप को भी शामिल किया गया है, जो वो कई बार मैदान पर यह स्टेप करती हुई नजर आईं हैं।

Advertisement

ये सॉन्ग 1:40 मिनट का है। इसके साथ ही डांसर भी इस सॉन्ग में बेहतरीन डांस करती हुई देखी जा सकती हैं।

आईसीसी ने एक बयान में बताया, "आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 9वें संस्करण के लिए पॉप सॉन्ग को शामिल किया गया है। उम्मीद यही है कि इससे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों और युवा प्रशंसकों के बीच टूर्नामेंट को लेकर उत्साह बढ़ेगा।

ट्रैक में युवा एनर्जी और मॉर्डन म्यूजिक का तड़का है, जो खेल में सशक्त महिलाओं के मेगा इवेंट का जश्न का रोमांच और बढ़ाती है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से यूएई में होना है। भारतीय महिला टीम खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में आईसीसी इवेंट, अंतरराष्ट्रीय सीरीज और घरेलू सत्र में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला टीम वैश्विक मंच पर अपना हुनर आजमाने के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। पिछले कुछ आंकड़े और प्रदर्शन के आधार पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली ये सेना इस बार खिताब के साथ स्वदेश लौटना चाहेगी।

क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा।

चाहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात हो या फैंस का सपोर्ट धीरे-धीरे महिला क्रिकेट में चीजें बदल रही हैं। इसलिए अगले महीने यूएई में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम से भी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement

क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार