महिला गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में शीर्ष पायदान के लिए दौड़ रोमांचक हो गई है। आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिग में सबसे बड़ा फायदा साउथ अफ्रीका की लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को मिला है, जिन्होंने गेंदबाजों की सूची में 4 पायदान की छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

नॉनकुलुलेको म्लाबा ने आयरलैंड के खिलाफ 5 दिसंबर को खेले गए टी20 मुकाबले में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिसके बाद 7 दिसंबर को 25 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार गेंदबाजी का म्लाबा को इनाम भी मिला।

Advertisement

25 वर्षीय खिलाड़ी के महिला गेंदबाजों की सूची में 705 रेटिंग प्वाइंट्स हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड के करीब हैं, जो 736 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।

म्लाबा की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का अंतिम मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाना है।

नादिन डी क्लार्क दो मुकाबलों में चार विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की लिस्ट में 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन 12 पायदान ऊपर चढ़कर 49वें नंबर पर आ गई हैं।

ट्रायोन ने ऑलराउंडर्स की सूची में भी शानदार उछाल हासिल की है। उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान हासिल कर लिया है। साथी ऑलराउंडर सुने लुस ने भी बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पायदान की छलांग लगाई है। वह 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

नादिन डी क्लार्क दो मुकाबलों में चार विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की लिस्ट में 45वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन 12 पायदान ऊपर चढ़कर 49वें नंबर पर आ गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच, साउथ अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद बल्लेबाजों की सूची में 82वें नंबर पर वापस आ गई हैं, जबकि आयरलैंड की लीह पॉल ने नौ पायदान की छलांग लगाते हुए 67वां स्थान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बनी हुई हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार