अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने दावा किया है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड की तुलना में काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है और जिस तरह से भारत ने पिछले दो मैच में जीत हासिल की है, मुझे पूरा भरोसा है कि फाइनल में भी भारतीय टीम अच्छा खेलेगी और विश्व कप जीतेगी।
पुणे में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि सबसे पहले, मैं भारतीय टीम को बधाई देना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने सेमीफाइनल जीता और पहले बैटिंग करते हुए इतना बड़ा स्कोर बनाया। खासकर, संजू सैमसन ने मैच जिताने वाली पारी खेली। इसलिए अगर संजू सैमसन फाइनल में भी अच्छा परफॉर्म करते हैं, तो भारत एक मजबूत फेवरेट होगा।
उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। अब फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की उनसे काफी उम्मीद बढ़ गई है।
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हमारी टीम बहुत बैलेंस्ड है। हमारे पास अच्छे ऑलराउंडर हैं, बॉलर मजबूत हैं और बैट्समैन अच्छी फॉर्म में हैं। सबसे जरूरी बात किसी भी टीम के लिए टूर्नामेंट जीतने के लिए, खासकर वर्ल्ड कप जैसे बड़े कॉम्पिटिशन में मोमेंटम और रिदम के साथ खेलना बहुत जरूरी है। इस टीम की खास बात यह है कि चाहे गेंदबाज हो या फिर बल्लेबाज, सभी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने संजू सैमसन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। अब फाइनल मुकाबले में क्रिकेट फैंस की उनसे काफी उम्मीद बढ़ गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम बहुत अच्छी रिदम में है और हम उम्मीद करते हैं कि यह रिदम फाइनल मुकाबले में भी जारी रहे। मैं कहना चाहता हूं कि भारतीय टीम का पूरे टूर्नामेंट में बोलबाला रहा है और फाइनल मुकाबले में भी रहेगा। भारत अपनी धरती पर 2011 के बाद कोई विश्व कप जीतेगा।