टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ की जोड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए मैदानी अंपायर चुना गया है।

Advertisement

इलिंगवर्थ लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर होंगे। इससे पहले वह टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मैच में क्रिस गैफनी के साथ मैदान पर नजर आए थे, जहां भारतीय टीम बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी। इलिंगवर्थ वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

Advertisement

वहीं, व्हार्फ अपने पहले सीनियर वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर होंगे। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने पिछले साल आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायरों में शामिल होने से पहले महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 और मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अंपायरिंग की थी। इलिंगवर्थ और व्हार्फ की जोड़ी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में नजर आई थी।

इलिंगवर्थ लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायर होंगे। इससे पहले वह टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मैच में क्रिस गैफनी के साथ मैदान पर नजर आए थे, जहां भारतीय टीम बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन बनी थी। इलिंगवर्थ वनडे वर्ल्ड कप 2023 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने से सिर्फ एक कदम दूर है। अहमदाबाद में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले कीवी टीम ने साल 2021 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया था, लेकिन फाइनल में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार