इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे अनाधिकारिक टेस्ट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर 403 रन बना लिए हैं।

Advertisement

भारतीय ए टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने प्रभावित किया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जुरेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह 132 गेंद पर 4 छक्के और 10 चौके की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद हैं। जुरेल ने देवदत्त पड्डिकल के साथ 181 रन की साझेदारी कर ली है। पड्डिकल भी शतक के करीब हैं और 178 गेंद पर 8 चौके की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

इससे पहले नारायण जगदीसन 113 गेंद पर 1 छक्का और 7 चौके की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 124 गेंद पर 10 चौके की मदद से 73 रन की पारी खेली। अभिमन्यु ईश्वरन खेल के दूसरे दिन 44 रन बनाकर आउट हुए थे।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया। टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 13 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया ए के स्कोर से अभी भी 129 रन पीछे है।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने निराश किया। टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की कोशिश में जुटे अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 13 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज कैंपबेल केलावे ने 97 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 88, कूपर कोनोली ने 84 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 और लियाम स्कट ने 122 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। जेवियर बार्टलेट 24 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। बार्टलेट ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार