भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411/9 का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में 350 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

Advertisement

इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। टीम इंडिया ने साल 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ 349/6 का स्कोर बनाया था। उस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी।

Advertisement

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 400 का आंकड़ा छुआ है। टीम इंडिया ने 16 फरवरी 2024 को स्कॉटलैंड के विरुद्ध 3 विकेट खोकर 425 रन बनाए थे, जबकि 22 जनवरी 2022 को युगांडा के खिलाफ 5 विकेट खोकर 405 रन जुटाए थे।

आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज 311 रन का है, जो भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था।

शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी खिताबी मुकाबले में भारत ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 90 गेंदों में 142 रन, जबकि वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी की।

आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज 311 रन का है, जो भारत ने बुधवार को सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन ने अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार