ODI Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में जारी पहले वनडे मुकाबले में बारिश के चलते 15-15 ओवरों की कटौती की गई है। टीम इंडिया फिलहाल संकट में नजर आ रही है।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 11.5 ओवरों के खेल तक 3 विकेट खोकर 37 रन बनाए लिए थे। इस बीच दो बार बारिश ने खेल रोका।

Advertisement

भारतीय पारी के 8.5 ओवर फेंके जा सके थे। इसी बीच बारिश ने मैच में दखल दिया। हालांकि, कुछ देर बाद ही मैच फिर से शुरू हो गया। इसके बाद 18 बॉल फेंकी गई और बारिश ने दूसरी बार मैच को रोका। काफी लंबे वक्त तक मैच नहीं हो सका।

एक बार फिर जब मुकाबले को शुरू किया गया, तो दोनों पारियों में कुल 30 ओवरों की कटौती की गई। यहां से एक गेंदबाज को अधिक से अधिक 7 ही ओवर फेंकने का मौका दिया गया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार संशोधित स्कोर का पीछा करेगा। भारत की पारी के बाद 20 मिनट का ब्रेक होगा।

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को महज 13 के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में झटका लगा। अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हुए।

विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 8 बॉल खेलने के बावजूद अपना खाता तक नहीं खोल सके। 25 के कुल योग पर भारत ने कप्तान शुभमन गिल (10) का विकेट भी गंवा दिया था।

Advertisement

बारिश रुकने के बाद जब खेल एक बार फिर शुरू हुआ, तो टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में श्रेयस अय्यर (11) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद केएल राहुल छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

भारतीय टीम 14.2 ओवरों का ही सामना कर सकी थी, इसी बीच मैच में तीसरी बार बारिश ने दखल दे दिया।

बारिश रुकने के बाद जब खेल एक बार फिर शुरू हुआ, तो टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में श्रेयस अय्यर (11) का विकेट भी गंवा दिया। इसके बाद केएल राहुल छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विपक्षी टीम की ओर से मिचेल स्टार्क और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट हासिल किया है, जबकि जोश हेजलवुड 2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार