ODI Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है, जिसमें 11.5 ओवरों के खेल तक बारिश ने दो बार दखल दिया है। फिलहाल टीम इंडिया 3 विकेट खोकर 37 रन ही बना सकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement

भारत की ओर से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे। यह रोहित का 500वां इंटरनेशनल मैच है। फैंस को उम्मीद थी कि 223 दिनों के बाद भारत की ओर से खेलने वाले रोहित इस मैच में उनका जमकर मनोरंजन करेंगे, लेकिन ऐसा न हो सका।

3.4 ओवरों में भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। रोहित 14 गेंदों में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में सिर्फ 1 ही चौका शामिल रहा।

इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। फैंस को रन मशीन से चौके और छक्कों की आस थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका।

भारतीय टीम 6.1 ओवर में 21 के स्कोर तक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। ठीक दो ओवरों के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए। गिल ने इस पारी में 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों के साथ 10 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। कोहली भी आखिरी बार रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। फैंस को रन मशीन से चौके और छक्कों की आस थी, लेकिन 8वीं गेंद पर कोहली, कूपर कोनोली को अपना कैच थमा बैठे। यह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी टीम की ओर से मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार