South Africa: भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकी। इसी के साथ उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (फुल मेंबर्स) मैच के दौरान एक ही ओवर में सर्वाधिक बॉल फेंकने के मामले में नवीन उल हक के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 10 ओवरों की समाप्ति तक 1 विकेट खकर 90 रन बना चुकी थी। क्विंटन डी कॉक 62, जबकि एडेन मार्करम 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

Advertisement

अर्शदीप सिंह अपना तीसरा ओवर फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का लगाया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने लगातार दो वाइड बॉल फेंकीं। इसके बाद उनकी अगली गेंद पर क्विंटन कोई रन नहीं बना सके।

इस ओवर की दो आधिकारिक गेंदें फेंकी जा चुकी थीं। यहां से अर्शदीप सिंह ने लगातार चार वाइड बॉल डालीं। इसके बाद अगली गेंद पर क्विंटन ने सिंगल निकाला।

ओवर की शुरुआती 3 आधिकारिक गेंदें डाली जा चुकी थीं। अर्शदीप बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई, जिसके बाद मार्करम ने सिंगल निकाला।

अब अर्शदीप को ओवर खत्म करने के लिए सिर्फ एक वैलिड बॉल फेंकनी थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने वाइड डाल दी। आखिरकार, अगली गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने सिंगल लेकर इस ओवर को खत्म करने में मदद की। इस तरह अर्शदीप के ओवर में कुल 13 गेंदें फेंकी गईं, जिसमें 18 रन बने।

Advertisement

ओवर की शुरुआती 3 आधिकारिक गेंदें डाली जा चुकी थीं। अर्शदीप बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने 2 रन के लिए दौड़ लगाई, जिसके बाद मार्करम ने सिंगल निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया सीरीज का पहला मुकाबला 101 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारत की निगाहें इस मुकाबले को जीतकर 2-0 से लीड हासिल करने पर होंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार