ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। आइए, आपको उन पांच गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मुकाबले में सर्वाधिक विकेट निकाले हैं।

Advertisement

अर्शदीप सिंह: अर्शदीप भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ अब तक खेले 14 मैचों में कुल 23 विकेट निकाले हैं। अर्शदीप के आगे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए वरुण चक्रवर्ती अबूझ पहेली साबित होते हैं। वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 8 मैच खेले हैं, लेकिन वह कुल 22 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान वरुण ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी करके दिखाया है। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में भी भारतीय टीम को वरुण से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

लुंगी एनगिडी: साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लुंगी एनगिडी ने चटकाए हैं। एनगिडी 9 मैचों में टीम इंडिया के 16 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार एक पारी में चार विकेट भी लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं।

वरुण चक्रवर्ती: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए वरुण चक्रवर्ती अबूझ पहेली साबित होते हैं। वरुण ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 8 मैच खेले हैं, लेकिन वह कुल 22 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान वरुण ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी करके दिखाया है। सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में भी भारतीय टीम को वरुण से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भुवनेश्वर कुमार: इस भारतीय गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने प्रोटियाज टीम के खिलाफ खेले 12 मैचों में कुल 14 विकेट निकाले हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार