First Test Match Between India: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में पंत ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 छक्के और 2 चौके निकले।

Advertisement

ऋषभ पंत ने टेस्ट करियर के 48 मुकाबलों में अब तक 92 छक्के लगाए हैं। वहीं, वीरेंद्र सहवाग 103 टेस्ट मुकाबलों में 90 छक्के लगा सके थे।

इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 88 छक्के लगाए। 88 टेस्ट में 80 छक्कों के साथ रवींद्र जडेजा चौथे पायदान पर मौजूद हैं। धोनी लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने 90 टेस्ट में 78 छक्के लगाए।

ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेहमान साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़त हासिल कर ली है।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में महज 159 रन बनाए। इस पारी में एडेन मार्करम ने 31, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली।

Advertisement

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी में महज 159 रन बनाए। इस पारी में एडेन मार्करम ने 31, जबकि वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी ने 24-24 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से वाशिंगटन सुंदर ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। केएल राहुल 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। इस बीच कप्तान शुभमन गिल 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार