जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी को अशोक शर्मा की जगह अंतिम एकादश में मौका मिला है।
28 दिसंबर 1998 को कोलकाता में जन्मे यश ठाकुर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। अंडर-19 टीम में अपनी चमक बिखेर चुके यश ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के एक ही संस्करण में 15 विकेट हासिल किए हैं। यश ने विदर्भ के साथ 2024/25 में रणजी ट्रॉफी जीती थी। वे पिछले 12 महीनों से इंडिया 'ए' टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं।
गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने में माहिर यश ठाकुर डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हैं, जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 32 मैच खेले, जिसकी 57 पारियों में 27.66 की औसत के साथ 93 विकेट हासिल किए। वहीं, 57 लिस्ट-ए मुकाबलों में दाएं हाथ का यह गेंदबाज 90 विकेट अपने नाम कर चुका है। 74 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 110 शिकार हैं।
यश ठाकुर ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से पहले सीजन 9 मुकाबलों में 13 सफलता मिलीं, जिसके बाद अगले सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले और 11 विकेट निकाले। इसके बाद यश पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े, जिसके लिए अगले दो सीजन में कुल 3 मैच खेले और इतने ही विकेट निकाले।
शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। जिम्बाब्वे की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यश ठाकुर ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से पहले सीजन 9 मुकाबलों में 13 सफलता मिलीं, जिसके बाद अगले सीजन में उन्होंने 10 मैच खेले और 11 विकेट निकाले। इसके बाद यश पंजाब किंग्स की टीम से जुड़े, जिसके लिए अगले दो सीजन में कुल 3 मैच खेले और इतने ही विकेट निकाले।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने वाले थे। यह पिच थोड़ी अलग दिख रही है। उम्मीद है कि यह बल्लेबाजी के लिए शानदार पिच होगी। हम बस यही संदेश देते हैं कि वर्तमान में रहें; पल में जीना और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना जरूरी है।"