भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर प्रतिका रावल ने 'वार्विकशायर विमेन' के साथ करार किया है। दाएं हाथ की 25 वर्षीय बल्लेबाज 19 अगस्त से शुरू होने वाले क्लब के वनडे कप मुकाबलों के अगले दौर से पहले टीम में शामिल होंगी। उम्मीद है कि भारतीय ओपनर एजबेस्टन में वॉर्विकशायर और यॉर्कशायर के बीच होने वाले वनडे कप मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।
रावल काउंटी क्रिकेट खेलने की चुनौती का सामना करने के लिए बेहद उत्सुक हैं, उन्होंने कहा, " मुझे वॉर्विकशायर से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। मैंने क्लब के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। मैं काम शुरू करने और टीम की हर संभव मदद करने के लिए उत्साहित हूं। इंग्लैंड में खेलकर खुद को परखना मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा। मैं एजबेस्टन में खेलने का भी बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जो वर्ल्ड क्रिकेट का एक बहुत ही मशहूर मैदान है।"
क्लब ने मंगलवार को एक रिलीज में कहा, "यह टीम के लिए एक बेहतरीन अनुबंध है और हम एडगबैस्टन में प्रतिका का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। इस समय वनडे कप टेबल में हमारी स्थिति अच्छी है, और प्रतिका जैसी काबिलियत वाली खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से हमारी टीम और मजबूत होगी, क्योंकि हम सीजन का समापन सकारात्मक संदेश के साथ करना चाहते हैं।"
प्रतिका रावल ने साल 2024 में भारत के लिए डेब्यू किया था, जिसके बाद वह टीम की अहम सदस्य बन गईं। बतौर ओपनर प्रतिका ने अपने वनडे करियर की शानदार शुरुआत करते हुए शुरुआती 10 मुकाबलों में 600 से ज्यादा रन बनाए और वनडे फॉर्मेट में दुनिया की बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है।
क्लब ने मंगलवार को एक रिलीज में कहा, "यह टीम के लिए एक बेहतरीन अनुबंध है और हम एडगबैस्टन में प्रतिका का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। इस समय वनडे कप टेबल में हमारी स्थिति अच्छी है, और प्रतिका जैसी काबिलियत वाली खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से हमारी टीम और मजबूत होगी, क्योंकि हम सीजन का समापन सकारात्मक संदेश के साथ करना चाहते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वार्विकशायर विमेन की हेड कोच अली मेडन ने रावल के टीम में शामिल होने का स्वागत किया है। कोच को लगता है कि रावल के आने से टीम को प्रतियोगिता के आखिरी हिस्से में मदद मिलेगी।