भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2025 में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाली निकी प्रसाद ने कहा है कि लॉर्ड्स में आयोजित टेस्ट में भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के खिलाफ 270 रन की जीत राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा काम करेगी।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए निकी प्रसाद ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इतना अच्छा क्रिकेट खेलते और जीतते हुए देखना प्रेरणा देने वाला था। यह जीत इसलिए भी विशेष थी, क्योंकि टेस्ट मैच टी20 के ठीक बाद खेला गया। टी20 के बाद टेस्ट मैचों के हिसाब से ढलना काफी मुश्किल होता है। भारत में हम बहुत ज्यादा रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलते हैं।"

निकी ने कहा कि जिस तरह से टीम वहां गई और स्थिति के मुताबिक खुद को ढाला, गौड़ के 5 विकेट और यास्तिका का शतक, एक युवा क्रिकेटर के तौर पर ऐसा प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत को देखना काफी रोमांचक और प्रेरणादायी था।

आईएएनएस से बात करते हुए निकी प्रसाद ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इतना अच्छा क्रिकेट खेलते और जीतते हुए देखना प्रेरणा देने वाला था। यह जीत इसलिए भी विशेष थी, क्योंकि टेस्ट मैच टी20 के ठीक बाद खेला गया। टी20 के बाद टेस्ट मैचों के हिसाब से ढलना काफी मुश्किल होता है। भारत में हम बहुत ज्यादा रेड-बॉल क्रिकेट नहीं खेलते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

निकी ने बताया कि अगस्त में शुरू होने वाला सीओई में एक महीने का टारगेटेड कैंप, इंडिया ए का कैलेंडर, उन्हें अगले छह महीनों तक व्यस्त रखेगा। यह पूरे एक महीने का कैंप है। मुझे लगता है कि उस कैंप में टी20, वन-डे और टेस्ट मैच खेलने की आदत हो जाएगी। यह डोमेस्टिक या महिला प्रीमियर लीग और इंडिया ए सीरीज के लिए वाकई एक अच्छी तैयारी होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार