Sarandeep Singh: पूर्व भारतीय सीनियर पुरुष चयनकर्ता सरनदीप सिंह को आगामी घरेलू सत्र के लिए दिल्ली की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

Advertisement

सरनदीप ने 2000 से 2003 के बीच भारत के लिए तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 2016-2020 के दौरान अपनी राष्ट्रीय चयन समिति के साथी देवांग गांधी की जगह ली है। इसके साथ ही, वी. अरविंद और बंटू सिंह ने क्रमशः गेंदबाजी और बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी भूमिकाएं बरकरार रखी हैं, जबकि कुलदीप रावत सीनियर टीम के नए फील्डिंग कोच बने हैं।

Advertisement

नए मुख्य कोच सरनदीप के सामने सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली को पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से मजबूत टीम बनाना है। टीम के प्रमुख खिलाड़ी नितीश राणा और ध्रुव शौरी उत्तर प्रदेश और विदर्भ की ओर से खेलेंगे, और साथ ही कई तेज गेंदबाजों की चोटों से भी टीम जूझ रही है।

पिछले साल दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट चरणों में प्रवेश करने में असफल रही। रणजी ट्रॉफी में तो उसे पुडुचेरी से घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में तमिलनाडु, सौराष्ट्र, रेलवे, झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और चंडीगढ़ के साथ है। टीम 11 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ रायपुर में अपने रणजी ट्रॉफी सत्र की शुरुआत करेगी।

पिछले सीजन डीडीसीए की हाई-परफॉरमेंस ग्रुप के बल्लेबाजी कोच रहे गुरशरण सिंह को सीनियर पुरुष टीम की चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पैनल में पूर्व दिल्ली मुख्य कोच केपी भास्कर और राजीव विनायक भी शामिल हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को अंडर-16 टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

Advertisement

डीडीसीए ने आगामी घरेलू सत्र के लिए राज्य के लिए मेंटर्स की एक टीम भी बनाई है। पूर्व भारतीय और दिल्ली खिलाड़ी अतुल वासन पुरुषों की व्हाइट-बॉल क्रिकेट के मेंटर होंगे, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह जूनियर रेड-बॉल क्रिकेट के मेंटर होंगे। पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा महिला टीम की मेंटर होंगी।

महिला टीम के लिए, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अमिता शर्मा को सीनियर चयन समिति की अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखा गया है। स्वर्ण चड्ढा और सुषमा चौधरी इस समिति में शामिल होंगी। अंजू जैन, नेहा तंवर और मंदीप कौर अपने-अपने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच और फील्डिंग कोच के पद पर बने रहेंगे, जबकि ऋषित सैनी को गेंदबाजी कोच के रूप में शामिल किया गया है।

रिषभ पंत और मयंक यादव के कोच देवेंद्र शर्मा, जो पिछले सत्र में हाई-परफॉरमेंस ग्रुप के विकेटकीपिंग कोच थे, जूनियर महिला चयन समिति में नीलम यादव की अध्यक्षता में सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement

देवेंद्र ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया, "यह मेरे लिए बहुत अच्छा अवसर है। मैं लड़कियों के लिए भले के लिए कड़ी मेहनत करूंगा, ताकि वह भविष्य में अच्छा कर सकें। मुझे उम्मीद है कि इस सीजन में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी खेलेंगे।"

रिषभ पंत और मयंक यादव के कोच देवेंद्र शर्मा, जो पिछले सत्र में हाई-परफॉरमेंस ग्रुप के विकेटकीपिंग कोच थे, जूनियर महिला चयन समिति में नीलम यादव की अध्यक्षता में सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार