New Chandigarh: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली।

Advertisement

अभिषेक ने खास मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने 74 रनों की धमाकेदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक के आगे पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। अभिषेक ने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में छह ओवर के पावरप्ले में 7 छक्के लगाए। वहीं, सनत जयसूर्या ने साल 2008 में मुंबई इंडियंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे। वहीं, जोस बटलर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में शुरुआती छह ओवरों में 7 छक्के लगाए थे।

अभिषेक ने खास मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक ने 74 रनों की धमाकेदार पारी में 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। अभिषेक के आगे पंजाब किंग्स का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। अभिषेक ने आईपीएल में शुरुआती छह ओवरों में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सनत जयसूर्या और जोस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक और हेड की शानदार बल्लेबाजी के बूते एसआरएच ने छह ओवर के पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस लीग के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है। एसआरएच ने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुरुआती 6 ओवरों के पावरप्ले में 125 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार