इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में हुई नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब जावेद पर पैसों की बरसात हुई है। वह आईपीएल में जम्मू-कश्मीर के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार के लिए तिजोरी खोल दी और इस ऑलराउंडर को 8.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

Advertisement

30 लाख की बेस प्राइस वाले डार के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आरसीबी और एसआरएच ने भी इस जंग में एंट्री की, लेकिन अंत में बाजी दिल्ली कैपिटल्स के हाथ लगी। 8.40 करोड़ में डीसी ने इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ा।

Advertisement

नबी को मिली बड़ी कीमत में उनके हालिया प्रदर्शन का अहम योगदान रहा है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 7 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

वहीं रणजी ट्रॉफी में भी नबी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 2024-25 रणजी ट्रॉफी में 44 विकेट लेकर वह गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर थे।

2018 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे नबी के नाम 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 125 विकेट और 870 रन, 29 लिस्ट ए मैचों में 42 विकेट और 351 रन, 34 टी20 मैचों में 43 विकेट और 17 टी20 पारियों में 141 रन दर्ज हैं।

जम्मू-कश्मीर और नॉर्थ जोन के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता घरेलू क्रिकेट में साबित की है। इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी कीमत मिली है।

Advertisement

2018 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे नबी के नाम 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 125 विकेट और 870 रन, 29 लिस्ट ए मैचों में 42 विकेट और 351 रन, 34 टी20 मैचों में 43 विकेट और 17 टी20 पारियों में 141 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

डार से पहले कश्मीर के अब्दुल समद, उमरान मलिक, परवेज रसूल, रसिख सलाम, और युधवीर सिंह जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार