एतिहाद एरिना में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में सभी 10 टीमों ने सभी 77 खाली स्लॉट भर लिए, जिसके लिए उन्होंने कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च किए। इस ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (63.85 करोड़ रुपए) ने सबसे ज्यादा रकम खर्च की, जबकि मुंबई इंडियंस (2.20 करोड़ रुपए) ने सबसे कम खर्चा किया।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑक्शन में 41 करोड रुपए खर्च किए। इस टीम ने प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए) और कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इनके अलावा सरफराज खान (75 लाख रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए) को टीम में शामिल किया। इस टीम के पर्स में 2.40 करोड़ रुपए बचे।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मिनी ऑक्शन में 21.45 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली ने डेविड मिलर (2 करोड़ रुपए), बेन डकेट (2 करोड़ रुपए), औकिब नबी (8.40 करोड़ रुपए), पथुम निसांका (4 करोड़ रुपए), साहिल पारख (30 लाख रुपए), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपए), काइल जैमीसन (2 करोड़ रुपए) और पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। टीम ने 35 लाख रुपए अपने पर्स में बचाए।

गुजरात टाइटंस ने इस ऑक्शन में कुल 10.90 करोड़ रुपए खर्च किए। इस फ्रेंचाइजी ने जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपए) पर मोटी रकम खर्च की। इनके अलावा, टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपए), अशोक शर्मा (90 लाख रुपए), पृथ्वी राज (30 लाख रुपए) और ल्यूक वुड (75 लाख रुपए) को अपने साथ जोड़ा। इस टीम के पर्स में 1.95 करोड़ रुपए बचे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 63.85 करोड़ रुपए खर्च किए। फ्रेंचाइजी ने कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। वह आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। इनके अलावा, राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपए), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपए), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपए), मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपए), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपए), टिम सेफर्ट (1.50 करोड़ रुपए), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपए), सार्थक रंजन (30 लाख रुपए), दक्ष कामरा (30 लाख रुपए), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपए), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपए) और आकाश दीप (1 करोड़ रुपए) को टीम ने खरीदा है। शेष रकम 45 लाख रुपए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस नीलामी में 18.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस फ्रेंचाइजी ने क्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपए), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपए), एनरिक नॉर्त्जे (2 करोड़ रुपए) नमन तिवारी (1 करोड़ रुपए), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़ रुपए) और वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। शेष रकम- 4.55 करोड़ रुपए।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन में सबसे कम रुपए खर्च किए। मुंबई ने दानिश मालेवार (30 लाख रुपए), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपए), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपए), मयंक रावत (30 लाख रुपए) और मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपए) पर कुल 2.20 करोड़ रुपए खर्चे। शेष रकम- 55 लाख रुपए।

पंजाब किंग्स ने इस नीलामी में 8 करोड़ रुपए खर्चे। इस टीम ने प्रवीण दुबे (30 लाख रुपए), विशाल निशाद (30 लाख रुपए), बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़ रुपए) और कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपए) को अपने साथ शामिल किया है। टीम के पास 3.50 करोड़ रुपए बचे।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 13.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपए), यशराज पुंजा (30 लाख रुपए), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपए), अमन राव (30 लाख रुपए), रवि सिंह (95 लाख रुपए), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपए), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपए), ब्रजेश शर्मा (30 लाख रुपए) और कुलदीप सेन (75 लाख रुपए) को खरीदा। शेष रकम- 2.65 करोड़ रुपए।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस ऑक्शन में 16.15 करोड़ रुपए लुटाए। गत चैंपियन ने गेश यादव (5.20 करोड़ रुपए), विहान मल्होत्रा ​​(30 लाख रुपए), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपए), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपए), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपए), कनिष्क चौहान (30 लाख रुपए), जैकब डफी (2 करोड़ रुपए) और मंविक्की ओस्तवाल (30 लाख रुपए) को अपने साथ जोड़ा। शेष रकम- 25 लाख रुपए।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में 13.40 करोड़ रुपए खर्च किए। इस टीम ने एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपए), यशराज पुंजा (30 लाख रुपए), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपए), अमन राव (30 लाख रुपए), रवि सिंह (95 लाख रुपए), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपए), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपए), ब्रजेश शर्मा (30 लाख रुपए) और कुलदीप सेन (75 लाख रुपए) को खरीदा। शेष रकम- 2.65 करोड़ रुपए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंगलवार को नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन सुर्खियों में आ गए। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा, जिसके साथ वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। वह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने हैं। वहीं, भारत के प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' बने। चेन्नई सुपर किंग्स ने इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर 14.20-14.20 करोड़ रुपए खर्चे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार