इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर वानिंदु हसरंगा और दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को क्रमशः एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

Advertisement

वानिंदु हसरंगा ने अपना नाम 2 करोड़ वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में पंजीकृत कराया था। हसरंगा को उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा।

Advertisement

हसरंगा पूर्व में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। हसरंगा ने 37 आईपीएल मैचों में 46 विकेट लिए हैं।

डेविड मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर को उनकी 2 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मिलर पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राजस्थान रॉयल्स, और गुजरात टाइटंस एलएसजी के लिए खेल चुके हैं।

मिलर आईपीएल के श्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक हैं। 2012 से 2025 के बीच 141 मैचों की 135 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से वे 3,077 रन बना चुके हैं।

केकेआर ने एक बार फिर से नीलामी में धमाका किया है। टीम ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। ग्रीन का बेस प्राइस 2 करोड़ था। आंद्रे रसेल को पावर कोच बनाने के बाद केकेआर को उनके जैसे ही तेज गेंदबाजी और विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत थी। देखना होगा कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीन केकेआर की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

Advertisement

मिलर आईपीएल के श्रेष्ठ मध्यक्रम बल्लेबाजों में से एक हैं। 2012 से 2025 के बीच 141 मैचों की 135 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतक की मदद से वे 3,077 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

केकेआर ने 2024 के लिए हुई नीलामी में भी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीद कर क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया था, लेकिन स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से केकेआर को 2024 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार