Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर पीबीकेएस के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

अर्शदीप के बाद पंजाब किंग्स की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीयूष चावला दूसरे नंबर पर काबिज हैं। चावला ने पीबीकेएस की तरफ से खेलते हुए 84 विकेट चटकाए। वहीं, संदीप शर्मा 73 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही अर्शदीप आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले बाएं हाथ के महज पांचवें तेज गेंदबाज हैं।

Advertisement

Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) की भिड़ंत मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर पीबीकेएस के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, मुंबई इंडियंस दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। रोहित शर्मा फिट नहीं होने के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। रोहित की जगह पर क्विंटन डी कॉक को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मिचेल सैंटनर भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनके स्थान पर मयंक रावत आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। पंजाब किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में शानदार रहा है। टीम ने अब तक खेले 4 मुकाबलों में से 3 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार