आईपीएल 2026 में बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच एक मुकाबला खेला गया। एसआरएच ने 33 रन से मैच जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। कूपर कोनोली का विस्फोटक शतक भी पंजाब किंग्स को हार से और एसआरएच के हाथों अंकतालिका में पहला स्थान गंवाने से नहीं रोक सका।

Advertisement

कूपर कोनोली अपनी शतकीय पारी से बेशक पंजाब किंग्स को जीत नहीं दिला सके, लेकिन कई रिकॉर्ड उनके नाम जुड़ गए।

Advertisement

कूपर कोनोली आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को हुए मुकाबले में कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में अपना पहला आईपीएल शतक लगाया। 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले कोनोली दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोनोली से पहले प्रभसिमरन सिंह ऐसा कर चुके हैं।

पंजाब किंग्स के किसी भी बल्लेबाज द्वारा एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड कोनोली के नाम हो गया है। पूर्व में यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2018 में नाबाद 104 रन बनाए थे।

कोनोली ने अपनी पारी में 8 छक्के लगाए। 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के किसी भी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का यह रिकॉर्ड है।

पंजाब किंग्स के किसी भी बल्लेबाज द्वारा एसआरएच के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड कोनोली के नाम हो गया है। पूर्व में यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2018 में नाबाद 104 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दोनों ओपनर, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह, 4 के स्कोर तक पेवेलियन लौट गए। विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कूपर कोनोली ने अकेले संघर्ष किया। अगर किसी एक बल्लेबाज ने भी कोनोली का साथ दिया होता, तो मैच पंजाब जीत सकती थी। कोनोली 59 गेंदों पर 8 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार