Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 53वां मैच खेला जाएगा, जिसमें सीएसके का मकसद जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना होगा।

Advertisement

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक 10 में से 5 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने अपने पिछले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8-8 विकेट से मैच जीतकर शानदार फॉर्म हासिल की है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स का लक्ष्य अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज करना होगा, ताकि वे प्लेऑफ में जगह बनाने के और करीब पहुंच सके।

दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 में से 7 हार झेलकर प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। हालांकि, लगातार 6 हार के बाद टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विरुद्ध अपना पिछला मुकाला 9 रन से जीता था।

भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैच जीते, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो बार विजयी रही है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

Advertisement

भले ही एलएसजी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन यह टीम शेष मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए दौड़ में बने रहने के साथ अन्य टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, और मोहसिन खान।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार