Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रन से हरा दिया। सीजन के चौथे मुकाबले में सीएसके की यह पहली जीत थी। सीएसके के कप्तान गायकवाड़ के लिए इस जीत का जश्न फीका हो गया, क्योंकि उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया है।

Advertisement

आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अगले मैचों में भी अगर गायकवाड़ समय पर अपनी टीम से पूरे 20 ओवर नहीं करा सके तो उन पर लगने वाले जुर्माने की राशि बढ़ सकती है।

आईपीएल 2026 में गायकवाड़ तीसरे कप्तान हैं जिन पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

अय्यर ने लगातार दो मैचों में धीमी ओवर-रेट बनाए रखी। सबसे पहले 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ और फिर 2 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ उन पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया था। पहले मैच में श्रेयस पर 12 लाख तो दूसरे मैच में 24 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

Advertisement

आईपीएल 2026 में गायकवाड़ तीसरे कप्तान हैं जिन पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया जा चुका है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके और डीसी के बीच हुए मैच की बात करें तो संजू सैमसन के नाबाद 115 रन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे। जेमी ओवरटन ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 189 रन पर समेटने और सीएसके को 23 रन से सीजन की पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार